हज यात्रा पूरी करने के बाद भारतीय हाजियों का पहला जत्था 3 जून को दिल्ली पहुंचेगा, जबकि इस वर्ष भारत हज यात्रियों की संख्या में दुनिया में दूसरे स्थान पर रहा। इस बार रिकॉर्ड संख्या में भारतीय जायरीन हज पर गए और 2027 में इसके और बढ़ने की उम्मीद जताई गई है।
हज यात्रा के अरकान पूरे होने के बाद भारतीय हाजियों का पहला जत्था 3 जून को दिल्ली पहुंचेगा। इस वर्ष पूरे विश्व से लगभग ढाई करोड़ मुस्लिम समाज के लोगों ने हज किया, जिसमें संख्या के मामले में इंडोनेशिया पहले और भारत दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
हिंदुस्तानी बिरादरी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सिराज कुरैशी ने बताया कि इस्लाम के पांच स्तंभों (रूकूनों) में हज को बेहद अहम फर्ज माना गया है। इस बार भारत से रिकॉर्ड संख्या में जायरीन हज पर गए, जो कि वर्ष 2024 की तुलना में दोगुना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2027 में यह आंकड़ा और बढ़ेगा।
दुनिया में बुलंद हुआ भारत का झंडा
डॉ. सिराज कुरैशी ने बताया कि उनके परिवार से दोनों बेटे और बहुएं भी इस बार हज पर गए हैं। मदीना से फोन पर उनके बेटे समीर कुरैशी ने जानकारी दी कि सऊदी अरब और अन्य देशों के मुस्लिमों के बीच भारतीय हाजियों की भारी संख्या चर्चा का विषय रही। वैश्विक स्तर पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समस्त मुस्लिम और खाड़ी देशों सहित पूरी दुनिया भारत का लोहा मान रही है।