फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के पर्व पर रोशन हुआ शहर, शान से लहराया तिरंगा, गूंजे देशभक्ति के तराने

Thu, 16 Aug 2018 06:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
Independence Day - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मन में जोश, चेहरे पर ओज और लबों पर देश भक्ति के जयघोष। हर राह आजादी के तरानों से गूंज रही है। तिरंगा शान से आसमान में लहराता हुए, अपनी यशगाथा को बयां कर रहा है। एटा शहर में कुछ ऐसे ही नजारे देखने को मिले।
विज्ञापन


जश्न-ए-आजादी को लेकर हर मन में उमंग और उत्साह नजर आया। स्वतंत्रता दिवस को लेकर मंगलवार शाम को शहर रंगीन लाइटों से रोशन हुआ। प्रशासन की ओर से शहर के चौराहे और स्मारक विद्युत झालरों से जगमगाते नजर आए। 
      
स्वतंत्रता दिवस का जश्न जिले में खास होगा। बुधवार सुबह छह बजे शहीद पार्क से प्रभातफेरी निकाली गई। इसके बाद साढ़े छह बजे स्टेडियम से कोतवाली नगर तक और कोतवाली नगर से स्टेडियम तक ऑपरेशन ग्रीन दौड़ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सुबह 8 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। वहीं गोष्ठी में अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे से सभी राजकीय कार्यालयों के सामने कम से कम 50 पौधे क्लीन यूपी ग्रीन यूपी के तहत लगाये गए। 

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहर को स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छ एटा अभियान का शुभारंभ दोपहर दो बजे किया गया। इस मौके पर सीओ कार्यालय से कचहरी तक प्रथम चरण में स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया।
      
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रशासनिक कार्यक्रमों के साथ जिले के स्कूलों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुए। केशव सरस्वती शिशु मंदिर, जेएलएन पीजी कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर, ट्यूपिल स्कूल समेत तमाम स्कूलों में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

विधान परिषद सभापति रमेश चंद्र यादव, जिला मजिस्ट्रेट आईपी पांडेय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार चौरसिया ने स्वतंत्रता दिवस पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। डीएम आईपी पांडेय ने कहा कि स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु हम सभी राष्ट्रीय एकता, अखंडता को मजबूत करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें