पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (फाइल फोटो)
सादगी और सरल स्वभाव के धनी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का मैनपुरी से बेहद लगाव है। वो पांच बार जिले में आए। इनके प्रभावशाली भाषण को सुनने के लिए हजारों की तादाद में लोगों की भीड़ उमड़ती थी।
भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवओंकारनाथ पचौरी बताते हैं कि अटल बिहारी वाजपेयी वर्ष 1957 में मैनपुरी पहली बार आए थे। उन दिनों वो बलरामपुर से सांसद चुने गए थे और विधानसभा चुनाव के प्रचार में जुटे थे। मलखान सिंह भारतीय जनसंघ पार्टी से प्रत्याशी थे।
वाजपेयी ने उनके समर्थन में क्रिश्चियन मैदान में सभा की। इसमें मलखान सिंह ने भारी मतों से जीत हासिल की। वो बताते हैं कि कि वर्ष 1990 के लोकसभा चुनाव के दौरान मैनपुरी के क्रिश्चियन मैदान में आयोजित सभा में वो करीब चार घंटे देर से पहुंचे थे।