फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रेत का वाहन पकड़ने पर खनन विभाग के कर्मचारियों से अभद्रता

विज्ञापन
खेरागढ़ तहसील परिसर में खड़ा खनन विभाग सचल दल द्वारा पकड़ा गया ट्रक
विज्ञापन
खेरागढ़। प्रशासन की तमाम कवायदों के बावजूद अवैध खनन परिवहन एवं ओवरलोड वाहनों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बुधवार को खनन विभाग के सचल दल द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान खेरागढ़-सैंया मार्ग पर ओवरलोड खनन के डंपर को पकड़ने पर स्कॉर्पियो से पहुंचे युवक ने कर्मचारियों से अभद्रता की। जमकर धमकाया। खनन अधिकारी की सूचना पर थाना सैंया पुलिस के मौके पर पहुंचने पर आरोपी युवक भाग गया। खनन निरीक्षक सुशील वर्मा ने थाना सैंया पर आरोपी सतीश चंदेला निवासी राजपुरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

खनन अधिकारी मिथलेश कुमार ने बताया चेकिंग अभियान के दौरान खेरागढ़ कस्बा से दो पत्थर(पटिया) भरे ट्रक एवं सैंया पर ओवरलोड सिंध नदी के रेत से भरा डंपर पकड़ा है। कुल तीन वाहनों को पकड़ा गया है। अभद्रता करने वाले युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पकड़े गए वाहनों पर लोड खनन सामग्री संबंधी कोई भी प्रपत्र नहीं मिलने पर वाहनों को पुलिस के सुपुर्द कर विधिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें