जल निकासी के लिए नाले को खुलवाने पहुंचे पालिका चेयरमैन नरेंद्र कुमार एवं श्मशान घाट सेवा समिति के प्रबंधक ब्रजभूषण अग्रवाल के बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक दूसरे के कपड़े भी फट गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ब्रजभूषण को थाने ले आई। उधर थाने पहुंची भीड़ में से कुछ लोगों ने ब्रजभूषण के साथ अभद्रता कर दी। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
शुक्रवार की सुबह कमलानगर में जल भराव की शिकायत पर शालीमार रोड स्थित नाले को खुलवाने के लिए चेयरमैन नरेंद्र कुमार जेसीबी मशीन लेकर शमशान घाट के समीप पहुंचे थे।