फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान मैच: आगरा के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह, राहुल चाहर के पिता बोले- जीतेगा भारत

Sun, 24 Oct 2021 04:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

22 साल के लेग स्पिनर राहुल चाहर 15 सदस्यीय टीम में हैं तो दीपक चाहर को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर रखा गया है। अभ्यास मैच में राहुल ने तीन ओवर में 17 रन देकर एक विकेट लिया था। 
विज्ञापन
क्रिकेटर राहुल चाहर के माता-पिता - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला है। इस मुकाबले को लेकर आगरा के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है। भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। ताजनगरी के क्रिकेटर राहुल चाहर भी इस मुकाबले में खेलते नजर आ सकते हैं। उनके पिता देशराज सिंह का कहना है कि आज भारतीय क्रिकेट टीम ही जीतेगी। 

विज्ञापन


चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार गेंदबाज दीपक चाहर और उनके चचेरे भाई राहुल चाहर टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। 22 साल के लेग स्पिनर राहुल चाहर 15 सदस्यीय टीम में हैं तो दीपक चाहर को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर रखा गया है।

IND vs PAK: महामुकाबले से पहले टीम इंडिया की परेशानी, तीन स्लॉट के लिए अभी भी कोई खिलाड़ी तय नहीं
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए अभ्यास मैच में राहुल चाहर ने तीन ओवर में 17 रन देकर एक विकेट लिया था। इससे पूर्व हाल ही में सम्पन्न हुए राहुल चाहर ने मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए शानदार भी प्रदर्शन किया था। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के खिलाफ होने मैच में राहुल चाहर भारतीय टीम का हिस्सा हो सकते हैं। उनके पिता कहना है कि अगर हमारा बेटा आज के मैच में खेलता है, तो वह जरूर अच्छा प्रदर्शन करेगा। उन्हें उम्मीद है भारतीय टीम दुबई में पाकिस्तान को शिकस्त देते हुए यह मुकाबला अपने नाम करेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें