फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी सड़क पर पार्किंग, आधी पर जाम ही जाम

विज्ञापन
14एमएनपी-25-शहर में लेनगंज में सड़क पर खड़ी बाइकें - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। वैसे तो सड़कें यातायात के लिए बनाई जाती हैं, लेकिन शहर में आधी सड़क का उपयोग पार्किंग के रूप में हो रहा है। ऐसे में वाहनों के चलने के लिए केवल आधी सड़क ही बचती है। इससे दिन भर जाम के हालात बनते हैं। जाम खुलवाने में यातायात पुलिस की भी पसीने छूट जाते हैं।
विज्ञापन

लेनगंज शहर का सबसे व्यस्ततम बाजार है। यहां रोजाना हजारों लोग खरीदारी करने के लिए आते हैं। इसके चलते यहां भीड़ कुछ अधिक ही रहती है। हाल ये है कि यहां आधी सड़क पर दोपहिया वाहन खड़े रहते हैं। इससे आधी सड़क ही बचती है। जैसे ही दोनों ओर से अधिक भीड़ का दबाव होता है तो जाम लग जाता है। एक बार अगर जाम लगा तो इसे खुलवाने में प्रशासन के भी पसीने छूट जाते हैं। दिन में तीन से चार बार तक जाम के झाम से जूझना पड़ता है। कार्रवाई की अगर बात करें तो जब भी अभियान चलता है तो सड़क खाली हो जाती है, लेकिन अगले दिन फिर वही पुराना ढर्रा शुरू हो जाता है।
विज्ञापन

लोगों की बात
बाजार में कहीं भी ऐसी जगह नहीं है, जहां आराम से निकला जा सके। पूरे बाजार में ही वाहन खड़े रहने के चलते मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
भानुप्रताप।
नगर पालिका को निर्धारित करना चाहिए कि अगर दुकानों के बाहर वाहन खड़े किए गए तो कार्रवाई की जाएगी। तभी इस समस्या से निजात मिल सकती है।
जितेंद्र सिंह।
लाख कोशिशों के बाद भी आज तक जाम की समस्या का हल नहीं निकाला जा सका। आखिर प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से क्यों नहीं लेता है।
दीप सिंह।
जब तक प्रशासन कोई कड़े कदम नहीं उठाता है तब तक जाम और अतिक्रमण की समस्या बनी रहेगी। इस पर शहर के लोगों को भी आवाज उठानी चाहिए।
अनुज कुमार।
पार्किंग के लिए पूर्व में तैयार किए गए प्रस्तावों पर नए सिरे से विचार किया जाएगा। बोर्ड की सहमति मिलने पर जगह चिह्नित की जाएगी।
लालचंद भारती, ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें