फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बारिश से डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा, बरतें ये सावधानी

Wed, 21 Jul 2021 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में बारिश से जहां गर्मी और उमस से राहत मिली है, वहीं बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बारिश के साथ ही मलेरिया और डेंगू जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। दो दिन से एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में तीन से पांच मरीजों की मलेरिया की जांच कराई जा रही है।  

विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के डॉ. टीपी सिंह ने बताया कि डेंगू का एडीज एजिप्टी और मलेरिया का एनाफिलीज मच्छर कूलर की टंकी और आसपास जलभराव में पनपता है। 
बारिश होने से जलभराव भी हो रहा है। बीते तीन-चार दिन से ओपीडी में आने वाले 10 से 12 मरीजों में ठंड के साथ बुखार आना, उल्टी आना, सांस फूलना, सिर दर्द जैसे लक्षण मिलने पर इनके नमूने लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मलेरिया के मिल चुके हैं पांच मरीज
जिला मलेरिया अधिकारी आरके दीक्षित ने बताया कि जनवरी से 10 जुलाई तक करीब 12 हजार लोगों के नमूने लेकर मलेरिया और डेंगू की जांच कराई गई है, जिसमें से पांच मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। बीते दस दिनों में 300 से अधिक नमूनों की जांच कराई जा रही है। 

ये बरतें सावधानी: 
रात में फुल बाजू के कपड़े पहनकर सोएं। 
कूलर की टंकी का पानी खाली कर दें।
रोजाना कूलर की टंकी का पानी बदलें।
आसपास जलभराव है तो उसमें केरोसिन छिड़क दें।
रात में सोने में मच्छरदानी का उपयोग करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें