फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: इटावा मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाए

Fri, 18 Oct 2024 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रोडवेज के बेड़े में बसों की संख्या कम होने के बाद इटावा मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। कंडम घोषित 13 बसों की नीलामी होने के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


रोडवेज के बेड़े में शामिल 79 बसों में से कंडम घोषित 13 बसों की नीलामी मुख्यालय से की जा चुकी है। कंडम घोषित 16 और बसों की नीलामी की जाएगी। 13 बसों की नीलामी के बाद बसों की संख्या कम हो गई है। इटावा मार्ग पर बसों की संख्या कम होने से बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। आगरा मार्ग पर बसों के संचालन का समय बढ़ाया गया है।
इटावा मार्ग पर रोडवेज की बसों के चालकों को यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बसों का संचालन करने को कहा गया है। एआरएम संजीव कुमार ने बताया कि कंडम घोषित 13 बसों की नीलामी होने के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए व्यवस्था की गई है। मार्ग पर संचालन के लिए मुख्यालय से नई बसों की मांग भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें