फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाकर कोविड टीकाकरण में लाई जाए तेजी- डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। डीएम सीपी सिंह, एसपी मनोज कुमार सोनकर ने जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के उपायों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में कान्टेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाकर सरकारी अस्पतालों में 45 वर्ष से अधिक आयु के ज्यादा से ज्यादा व्यक्तियों का कोविड टीकाकरण किया जाए। रैपिड रेस्पोंस टीमें तथा सर्विलांस टीमें पूर्ण सक्रिय होकर कार्य करें। जीवनरक्षक प्रणाली युक्त वाहन रेलवे स्टेशन पर तैनात रखा जाए ताकि पॉजिटिव पाए जाने पर किसी को तुरंत जिला चिकित्सालय लाया जा सके। बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाकर नियमों का पालन करने के लिये प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कोविड टीकाकरण में सहावर की कमजोर सिथति के मद्देनजर इसमें तेजी लाने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि सोमवार को जिले के 39 केन्द्रों पर 5800 तथा मंगलवार को 42 केन्द्रों पर 6200 लोगों का टीकाकरण कराया गया। निर्देश दिए गए कि कोरोना संक्रमण के प्रभावी रोकथाम के लिये सभी ग्राम पंचायतों और समस्त वार्डों में गठित निगरानी समितियों को पूर्ण सक्रिय किया जाए। निगरानी समितियां अन्य प्रदेशों से आने वाले व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखें, उनकी जांच अवश्य कराई जाये। सामुदायिक निगरानी से ही कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। सभी लोगों को मास्क पहनने, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने, साफ-सफाई तथा सोशल डिस्टेंस बनाये रखने व नियमों का पालन करने के लिये निरंतर जागरूक किया जाए। डीएम ने आयुष्मान कार्ड बनाने की समीक्षा करते हुए जो आशाकर्मी पूरे मनोयोग से कार्य नहीं कर रही हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की बात कही। बैठक में सीडीओ तेज प्रताप मिश्र, एडीएम एके श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. अनिल कुमार तथा संबन्धित अधिकारी एवं चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें