कासगंज। जिला अस्पताल पर मरीज को भर्ती न किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सीएमएस ने हस्तक्षेप कर मरीज को भर्ती कराया। इसके बाद मामला शांत हो सका। ढोलना क्षेत्र के नगला मनी निवासी रामबाबू (65) छत से गिर गया। जिससे उसके गंभीर चोट आ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, लेकिन उसे अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। काफी देर तक वह गेट पर बैठा इंतजार करता रहा। अस्पताल पर इलाज न मिल पाने से परिजनों एवं ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
वे अस्पताल पर हंगामा करने लगे। भाजयुमो जिला महामंत्री कुल्दीप प्रतिहार भी सूचना मिलने पर वहां पहुंच गए। उन्होंने सीएमएस डॉ. राजकिशोर को मामले की जानकारी दी। पुत्र संतोष ने बताया कि पिता के गिर जाने से चोट आ गई थी, लेकिन पिता को अस्पताल में भर्ती नहीं किया जा रहा था। सीएमएस ने मामले को गंभीरता से लेतेेेेेेेे हुए मरीज को अस्पताल में भर्ती करने के निर्देश दिए। चिकित्सकों ने मरीज का परीक्षण करने के बाद उसका प्राथमिक उपचार किया। सीएमएस ने बताया कि मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।