फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: आधे-अधूरे रिजल्ट ने बढ़ाई टेंशन, दीक्षांत से पहले मेडल लिस्ट तैयार करना बना चुनौती

Mon, 06 Jul 2026 11:43 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा विश्वविद्यालय में कई कॉलेजों द्वारा प्रायोगिक परीक्षा के अंक अपलोड नहीं किए जाने से अंतिम सेमेस्टर के परिणाम अधूरे हैं। इसके कारण 3 अगस्त को होने वाले दीक्षांत समारोह से पहले मेडल सूची तैयार करना विश्वविद्यालय के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
 
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सामने मेडल सूची तैयार करना चुनौती बना हुआ है। स्नातक और परास्नातक का आधा-अधूरा परीक्षाफल होने के कारण सूची तैयार नहीं हो पा रही है। तीन अगस्त को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। परीक्षाफल घोषित करने के लिए विवि के समय अधिक समय नहीं है। परीक्षाफल समय पर घोषित करने के लिए परीक्षाएं ओएमआर शीट पर कराई गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अब AI की नजर: रॉन्ग साइड चलाते ही कंट्रोल रूम को मिलेगा अलर्ट, हादसों पर लगेगी लगाम


स्नातक स्तर पर बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय, एमकॉम चतुर्थ व षष्ठम सेमेस्टर तथा परास्नातक के एमकॉम, एमए, एमएससी द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 23 मई तक कराई गई थी। ओएमआर शीट होने की वजह से परीक्षाफल जल्द घोषित होने की उम्मीद थी। विवि प्रशासन की तरफ से स्नातक व परास्नातक अंतिम सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित कर दिया लेकिन वह भी आधा-अधूरा है। कई महाविद्यालयों ने प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक अपलोड नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  बारिश में बिलों से बाहर निकले सांप: कदम-कदम पर खतरा, सर्पदंश से युवती की मौत; ये इंजेक्शन बचाएगा जान



उन महाविद्यालयों के छात्रों का परीक्षाफल रोक दिया गया। अब इन छात्रों में से भी कोई मेडल प्राप्त कर सकता है क्योंकि अंतिम सेमेस्टर के हिसाब से मेडल सूची तैयार की जाती है। विवि की तरफ से मेडल सूची तैयार करने के लिए अलग से कमेटी का गठन किया गया है। परीक्षाफल पूरे न होने की वजह से कमेटी के सामने दिक्कत खड़ी हो रही है। परीक्षा नियंत्रक डॉ.ओम प्रकाश ने बताया कि महाविद्यालयों को प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक अपलोड करने के लिए चेतावनी दी गई है। अब और सख्ती के साथ काम किया जाएगा, जिससे परीक्षाफल जल्द घोषित किए जा सके।

ये भी पढ़ें -  UP: रिटेल चेन स्टोर में बिक रहा था घटिया साबूदाना, जांच में खुलासा; कोर्ट ने लगाया 1.15 लाख का जुर्माना
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें