फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टा किंग के रैकेट पर कसेगा आयकर का शिकंजा, पुलिस ने सौंपी 75 लोगों की लिस्ट

Tue, 24 Jul 2018 09:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
सट्टा किंग श्याम बोहरा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के सट्टा किंग श्याम बोहरा के रैकेट में शामिल बताए गए 75 लोगों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी पुलिस ने कर ली है। पुलिस की ओर से सभी लोगों के नाम और पते की सूची आयकर विभाग को दे दी गई है। 
विज्ञापन


जांच के बाद काला धन और अवैध संपत्ति अर्जित करने पर अलग से कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए आयकर विभाग और पुलिस की टीम लगी हैं। सट्टा किंग श्याम बोहरा को पुलिस ने आठ दिन की रिमांड पर लिया था। 

इस दौरान उससे हुई पूछताछ और उसके मोबाइल में मिले नामों की जानकारी, वॉयस रिकॉर्डिंग आदि से जो भी नाम सामने आए उनको आरोपी बनाया गया है। बोहरा के रैकेट में आगरा ही नहीं, फिरोजाबाद, मथुरा, संभल, ग्वालियर, दिल्ली, मुरैना, हैदराबाद के सटोरिये शामिल हैं। 
विज्ञापन

कई व्यापारी भी शामिल

एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि 75 लोगों के बारे में आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है, जिससे इन लोगों से जुड़े दस्तावेज और बैंक एकाउंट की जानकारी जुटाई जा सके। अगर, किसी के पास काला धन है तो उसकी भी समीक्षा की जाएगी। इसके लिए आयकर विभाग भी केस में काम कर रहा है। 

बता दें कि श्याम बोहरा के अलावा पांच आरोपी उसके परिवार से हैं। ये पत्नी राखी बोहरा, बेटा वत्सल, भतीजा प्रतीक बोहरा और कौशल सबरवाल हैं। 67 लोगों के नाम उसने पूछताछ में बताए हैं, इनमें कई व्यापारी भी शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनके श्याम बोहरा से संबंधों की जांच की जा रही है। अगर, भूमिका सही पाई जाती है तो जुआ अधिनियम में कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों पर गैंगेस्टर एक्ट लगाया जाएगा। पुलिस के पास कई और लोगों की जानकारी है, उसमें भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पूछताछ के बाद छोड़ा करीबी

श्याम बोहरा के पास काफी संपत्ति होने की जानकारी पुलिस को मिल गई है। अब पुलिस उसकी संपत्ति को सीज करने की कार्रवाई करने की तैयारी में है। सूत्रों ने बताया कि श्याम बोहरा पर गौतमबुद्ध नगर में मुकदमा दर्ज हुआ था। जेल भी गया था। 

श्याम बोहरा के केस में नाम सामने आने के बाद पुलिस ने सिकंदरा क्षेत्र से सट्टा किंग के करीबी को उठाया, उससे थाने लाकर पूछताछ की गई। मगर, उसे कुछ घंटे बाद छोड़ दिया गया। अब चर्चा है कि उससे लेनदेन करके छोड़ा गया। 
 
बोहरा से पूछताछ में कारोबारी सुशीला का नाम भी सामने आया है। दोनों के बीच बातचीत के साक्ष्य भी पुलिस को मिले हैं। सुशीला का नाम मुकदमे में भी खोल दिया गया है। पुलिस अब उसके खिलाफ जानकारी जुटा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें