फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: अखिलेश के करीब के घर पर आयकर विभाग का छापा, सपा नेता ने बताया भाजपा का हथकंडा

Sat, 18 Dec 2021 10:24 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी / आगरा

सार

सपा नेता मनोज यादव आरसीएल ग्रुप के मालिक है। उनका आवास मैनपुरी के मोहल्ला बंसी गोहरा में स्थित है। यहीं आयकर अधिकारियों ने छापा मारा है। 
विज्ञापन
सपा नेता के आवास के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में राज कारपोरेशन लिमिटेड (आरसीएल) के डायरेक्टर एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मनोज यादव के पंजाबी कॉलोनी स्थित आवास पर शनिवार को सुबह आयकर विभाग ने छापा मारा। एक बड़ी टीम के साथ अलग-अलग जिलों से आयकर अधिकारी शनिवार को सुबह छह बजे यहां पहुंचे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यहां देर रात तक कार्रवाई चलती रही।

विज्ञापन

 
शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित आरसीएल कंपनी के डायरेक्टर मनोज यादव के आवास पर आयकर विभाग की टीम शनिवार को सुबह छह बजे पहुंची। इसमें दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, आगरा, झांसी और प्रयागराज के अधिकारी शामिल थे। 

12 गाड़ियों से पहुंचे आयकर अधिकारी
12 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची आयकर टीम ने यहां पहुंचते ही मुख्य गेट को बंद करा दिया। साथ ही घर के गेट से लेकर अन्य सभी स्थानों पर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई। इसके बाद आयकर विभाग की टीम अभिलेख और कैश खंगालने में जुट गई। दिनभर यहां आयकर विभाग की टीम अपने काम में जुटी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान परिवार के किसी भी सदस्य को बाहर आने की अनुमति नहीं दी गई। कार्रवाई को आयकर विभाग गोपनीय बनाए हुए हैं। मनोज यादव को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बेहद करीबी माना जाता है।

सपा नेता ने छापे को बताया भाजपा का हथकंडा 
आयकर विभाग के छापे पर आरसीएल के चेयरमैन मनोज यादव कहा कि जनपद मैनपुरी में 10 जो सबसे अधिक करदाता हैं उनमें से सर्वाधिक टैक्स वह जमा करते हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा यह हथकंडे अपना रही है। जनता सब जानती है कि भाजपा के लोग क्या कर रहे हैं। 

आगरा-लखनऊ में भी छापेमारी
उधर, आगरा में भी एक विशेष राजनीतिक दल के फाइनेंसर के आवासों पर कार्रवाई चल रही है। लखनऊ में आयकर विभाग का छापा आंबेडकर पार्क के पास स्थित गजेंद्र सिंह के आवास पर पड़ा है। गजेंद्र सिंह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ओएसडी रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें