फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैथोलॉजी पर आयकर सर्वे, खुला कमीशन का खेल भी

Wed, 13 Jan 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के साइंटिफिक पैथोलॉजी की हरीपर्वत शाखा के साथ उसके दर्जन भर कलेक्शन सेंटरों पर मंगलवार को आयकर सर्वे किया गया। वहां से डाक्टरों को दिए गए कमीशन की रकम की जानकारी भी मिली। इधर, सिकंदरा स्थित कुंदर लेदर पर भी सर्वे की कार्रवाई रात तक चली।
विज्ञापन

प्रमुख आयकर आयुक्त अनुराधा मिश्रा के निर्देशन में संयुक्त आयकर आयुक्त वेलू सिन्हा के निर्देशन में रेंज 4 के अधिकारियों ने डा. अशोक शर्मा की साइंटिफिक पैथोलॉजी और यूपीएसआईडीसी सिकंदरा स्थित कुंदर लेदर पर शाम को सर्वे शुरू किया। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, पैथोलॉजी में आयकर विभाग ने कंप्यूटर और लैपटॉप कब्जे में लेकर जांच की है, वहीं बिल और उसमें कमीशन का ब्योरा भी विभागीय अधिकारियों को मिला है। चिकित्सकों को दिए जा रहे कमीशन की रकम भी आयकर अधिकारियों के सामने आई है, इसके बाद संबंधित चिकित्सक भी जांच के दायरे में आएंगे। पूर्व में लोटस हास्पिटल में सर्वे के बाद ही दिल्ली गेट स्थित चिकित्सक पर विभाग ने सर्वे किया था। ठीक उसी तरह पैथोलॉजी के बाद कई डाक्टर जांच की जद में आएंगे।
जूता निर्यातकों ने ढाई करोड़ की आय की सरेंडर
सोमवार को आयकर विभाग द्वारा दो जूता निर्यातकों के तीन प्रतिष्ठानों पर किए गए सर्वे में ढाई करोड़ रुपये की अघोषित आय सरेंडर की गई है। जूता निर्यातक फर्म स्कॉलर शूज, रीयल फुटकेयर, सेफ्टी फुटकेयर पर सोमवार शाम को आयकर विभाग की टीमों ने सर्वे किया था। सुबह तक तीनों प्रतिष्ठानों पर सर्वे चला, जिसमें स्कॉलर शूज ने 1.10 करोड रुपये और रीयल फुटकेयर, सेफ्टी फुटकेयर ने 1.15 करोड़ रुपये की अघोषित आय सरेंडर की है।
विज्ञापन

बड़ों के साथ छोटे भी निशाने पर
रीयल एस्टेट कारोबार डूबने और जूता निर्यात पर यूरोपीय मंदी के असर के चलते आयकर विभाग को इस साल लक्ष्य पूरा करने में मुश्किलें आ रही हैं। इसीलिए ट्रेड के सबसे बड़े उद्यमी, व्यापारी पर सर्वे के साथ ही उन लोगों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है जिनका टर्न ओवर तो बहुत ज्यादा है, लेकिन वह सादगी के साथ रहकर आयकर के फंदे से बचे हुए थे। बड़े आयकर दाताओं के साथ अब तक कम आयकर देते आए कारोबारियों पर सर्वे के जरिए विभाग अपने टैक्स का आंकड़ा बढ़ाने में लगा है।
बीडीएम कालेज पर टीडीएस सर्वे
आयकर विभाग की टीडीएस विंग ने शिकोहाबाद के बीडीएम पीजी कालेज पर टीडीएस सर्वे किया। प्रमुख आयकर आयुक्त टीडीएस कानपुर एके त्रिपाठी के निर्देशन में एडिशनल कमिश्नर एसके सिन्हा के नेतृत्व में कालेज पर सर्वे किया गया। आयकर अधिकारी डा. एसके अरेला के साथ उनकी टीम में शामिल आयकर निरीक्षकों टीके दास, अजय श्रीवास्तव, शिव कुमार और कन्हैया लाल ने कालेज में पूरे दिन टीडीएस से जुड़े कागजात खंगाले। कालेज ने कांट्रेक्ट पर बीते कई सालों में काम कराया। उसका टीडीएस भी काटा, लेकिन सरकारी खजाने में जमा नहीं किया। सूत्रों के मुताबिक, कई सालों का टीडीएस जमा न करने संबंधी कागजातों की जांच अधिकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें