फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 56 घंटे चला आयकर का सर्वे, टैक्स पर नहीं बनी सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। टैक्स चोरी के शक में एपी ज्वेलर्स पर रविवार रात 11 बजे आयकर सर्वे खत्म हुआ। 56 घंटे चले इस सर्वे में टैक्स पर सहमति नहीं बन सकी। ऐसे में आयकर विभाग ने बड़ी संख्या में एपी ज्वेलर्स से दस्तावेज जब्त किए हैं जिनकी जांच के बाद टैक्स का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन

आयकर विभाग ने शुक्रवार अपराह्न करीब तीन बजे एपी ज्वेलर्स के नेहरू नगर, चौबे जी का फाटक और जीवनी सैनिक प्रेस स्थित पाठक गली परिसर में सर्वे शुरू किया था। 40 से अधिक अधिकारी, निरीक्षक व आयकरकर्मी सर्वे में शामिल रहे। 56 घंटे तक सर्वे चला। एपी ज्वेलर्स की ओर से कोई टैक्स नहीं दिया गया। ऐसे में खरीद-फरोख्त के बिल, टर्नओवर व अन्य दस्तावेज आयकर विभाग की टीम जब्त कर अपने साथ ले गई है।
यह सर्वे आयकर रेंज प्रथम ने प्रधान आयकर आयुक्त अनुपम कांत गर्ग के नेतृत्व में किया था। सर्वे को लेकर व्यापारियों ने विरोध दर्ज कराया था। आयकर अधिकारियों पर अनावश्यक उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। रविवार को किनारी बाजार बंद कर व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया था। सोमवार को भी किनारी बाजार में सराफा की दुकानें नहीं खुलीं।
विज्ञापन



जीएसटी एडिशनल कमिश्नर से मिले व्यापारी
दूसरी तरफ आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जयपुर हाउस स्थित जीएसटी कार्यालय में एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 पंकज गांधी से मुलाकात की। जीएसटी दरों में हुए बदलाव के बाद आ रही समस्याओं, ऑनलाइन व्यापार और गाड़ियों को कई दिनों तक दफ्तर में खड़े रखने से कच्चे माल में नुकसान की समस्याएं गिनाईं। इस दौरान जय पुरसनानी, राजीव गुप्ता, विजय बंसल, राजेश अग्रवाल, कन्हैया लाल, अशोक मंगवानी, संदीप गुप्ता, मनीष बंसल, सुंदरलाल चेतवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें