फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वीजेसीडी टाइगर और प्रखर स्पार्टन्स ने जीते मैच

विज्ञापन
श्रवण बैडमिंटन अकादमी
विज्ञापन
आगरा। श्रवण बैडमिंटन अकादमी शाहगंज में पंडित मुन्नालाल रावत की स्मृति में आयोजित आगरा बैडमिंटन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में रोमांचक मुकाबले हुए। शुभारंभ जीएसटी कमिश्नर रितु सिंह, आगरा बैडमिंटन संघ के संरक्षक महेश नौटियाल, सचिव राहुल पालीवाल और अध्यक्ष बीना लावानिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहला मुकाबला सैक कावेरी वॉरियर्स और वीजेसीडी टाइगर के मध्य हुआ। इसमें वीजेसीडी टाइगर की टीम विजेता रही। दूसरा मुकाबला प्रखर स्पार्टन्स एवं योद्धा शटल के बीच हुआ। इसमें प्रखर स्पार्टन्स ने मैच जीता। इस दौरान चेयरमैन विनोद सीतलानी, आसिफ अली, संजीव रावत, पवन मंगल, नंदी रावत, लव गोयल, अनुराग श्रीवास्तव, मयंक शर्मा, अंजना शर्मा, रुचि चौधरी मौजूद रहे। निर्णायक चीफ रेफरी एमपी भल्ला, इमरान खान, नीतेश, मृदुल यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें