फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-मथुरा में इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई, 180 कर्मियों की टीम जुटीं सर्वे में

Tue, 26 Sep 2017 05:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
अायकर सर्वे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा क्षेत्र में मंगलवार को आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मथुरा और आगरा के प्रतिष्ठानों का सर्वे शुरू कर दिया है। मथुरा में जहां इं‌डस्ट्रियल एरिया में आयकर ‌अधिकारियों की टीम पहुंच गईं हैं। वहीं आगरा में 180 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि मथुरा में गगन वन‌स्पति ग्रुप पर आयकर विभाग ने सर्वे की कार्रवाई की है। इनके आगरा, गाजियाबाद और मथुरा के कोसीकलां में प्रतिष्ठानों पर टीम सर्वे कर रही हैं। 
 
वहीं आगरा के अपर निदेशक इन्वेस्टीगेशन आयकर के नेतृत्व में मथुरा के इंडस्ट्रीज एरिया में बीएनआर फ़ूड और बसंत आयल मिल पर इनकम टैक्स सर्वे की कार्रवाई चल रही है। यहां आठ गाड़ियों में दो दर्जन से अधिक अफसर पहुंचे और सर्वे की इस करवाई में लगे हैं। 
विज्ञापन


आगरा में केएस ऑयल और बसंत ऑयल पर सर्वे की कार्रवाई की गई। करीब 180 अधिकारी और कर्मचारी इन फर्मों के दस्तावेज खंगाल रहे हैं। जीएसटी लागू होने के बाद आगरा क्षेत्र में आयकर विभाग की पहली कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें