फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: एक्सप्रेस-वे पर जंगली जानवर से टकराकर बेकाबू हुई कार, 4 की मौत

Tue, 26 Sep 2017 12:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मांट (मथुरा)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के एक कार जंगली जानवर से टकराने की वजह से हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में  चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए।  
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक्सप्रेस-वे पर तड़के करीब तीन बजे एक क्रेटा कार नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी, उसी दौरान थाना महावन क्षेत्र में माइल स्टोन 116 के पास एक जंगली जानवर से टकरा गई और बेकाबू हो कर पलट गई।

कार में सवार रोशनी, बंटू और सन्तोष निवासी गांव समसपुर थाना भर्थना इटावा की मौके पर ही मौत हो गई और चालक उपेंद्र, विनोद समेत पांच लोग घायल हो गए। जिसमें से तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे की सूचना पर एक्सप्रेस वे कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंच गए और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें