फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा में अहिंसा बिल्डर्स पर आयकर का बड़ा सर्वे, 70 करोड़ से ज्यादा के नकद लेनदेन के दस्तावेज बरामद

Thu, 19 Feb 2026 09:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में अहिंसा बिल्डर के ठिकानों पर हुए  आयकर के सर्वे में नकद लेन-देन के साक्ष्य मिले हैं। आयकर का सर्वे मंगलवार दोपहर से शुरू हुआ, जो बुधवार देर रात तक जारी रहा। 
 
विज्ञापन
अहिंसा बिल्डर्स - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के नामी रीयल एस्टेट कारोबारी फर्म अहिंसा बिल्डर्स के व्यावसायिक ठिकानों पर मंगलवार दोपहर से शुरू हुआ सर्वे बुधवार को भी देर रात तक जारी रही। अधिकारियों को कई ऐसे दस्तावेज हाथ लगे हैं जिनमें करीब 70 करोड़ रुपये से ज्यादा के नकद लेनदेन की जानकारी मिली है। अधिकारी इस जानकारी का पिछले वर्षों में खरीदी व बेची गईं संबंधित संपत्तियों की आधिकारिक खरीद व बिक्री रिकॉर्ड से मिलान करने में जुटे हैं।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि नकद लेन-देन से जुड़ी जानकारियां हाथरस रोड स्थित अहिंसा बिल्डर के मुख्य तैयार कार्यालय पर रखी जाती थीं। कमला नगर निवासी फर्म मालिक रोहित जैन से आयकर अधिकारी कई राउंड में लंबी पूछताछ कर मिलने वाले दस्तावेज के आधार पर सवाल पूछ कर जवाब जुटा रहे है।

सूूत्रों के मुताबिक संपत्ति खरीदने वालों से लिए जाने वाले नकद, चेक और अन्य माध्यम वाले पैसे का अलग से रजिस्टर मेंटेन कर रोज हिसाब कंपनी के फार्म के मालिकों तक पहुंचाया जाता था। जिन संपत्ति खरीदारों का ब्योरा मिला है, उनकी भी एक सूची तैयार की जा रही है ताकि नोटिस भेज कर उनसे भी जवाब तलब किया जा सके। मौजूदा समय में फर्म के ग्वालियर रोड, फतेहाबाद रोड, खंदौली में मुढ़ी चौराहा व कुबेरपुर में पांच बड़े टाउनशिप के प्रोजेक्ट चल रहे हैं। आयकर अधिकारियों का सर्वे बृहस्पतिवार को खत्म होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें