लोकसभा चुनाव की रणभेजी बज चुकी है। व्यापारी हों या किसान, उद्योगपति हों या आम आदमी। मतदान तक नगदी को लेकर जगह जगह जांच शुरू हो जाएगी, ऐसे में मतदान तक कम से कम नगदी लेकर चलेंगे तो बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
बहुत जरूरी हो और नगदी लेकर जानी भी हो तो उसके साथ उसका प्रूफ भी साथ लेकर चलिए, अन्यथा स्टेटिक सर्विलांस टीम की चेकिंग में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। चुनाव आयोग के निर्देश पर आयकर विभाग ने टीमों का गठन कर दिया है जो अवैध लेन-देन और चुनाव प्रभावित करने वाली नगदी का प्रयोग रोकेंगे।
चुनाव के दौरान नगदी के लाने-ले जाने की जांच के मद्देनजर लोग अब सतर्क हो जाएं। जो नगदी साथ रखें, उसकी निकासी और वैध बताने वाले कागजात साथ रखें। ढाई लाख रुपये तक की रकम है तो भी इसका सोर्स बताना होगा।
विज्ञापन
किसान हैं तो कृषि मंडी समिति की रसीद रखें। व्यापारी हैं तो मंडी के लेन देन, शादी के लिए बैंक खाते की रसीद नगदी के साथ रखें। आयकर अधिकारियों के मुताबिक डिजिटल ट्रांजेक्शन का प्रयोग करें तो बेहतर है।
24×7 काम करेगा आयकर विभाग का कंट्रोल रूम
लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग सक्रिय हो गई है। आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग के ज्वाइंट डायरेक्टर तरुण कुशवाह ने चुनाव तक 24×7 चलने वाले कंट्रोल रूम का गठन किया है। इसके लिए दो फोन नंबर 0562-2525042, 0562-2851253 जारी किए गए हैं।
इस कंट्रोल रूम का नेतृत्व तरुण कुशवाह करेंगे। उनके साथ डिप्टी डायरेक्टर इन्वेस्टिगेशन राजेश कुमार गुप्ता और आयकर अधिकारी प्रभाकर होंगे। कंट्रोल रूम में कभी भी कोई भी फोन पर संपर्क कर अवैध लेन-देन की जानकारी दे सकता है।
आयकर विभाग की जांच शाखा के संयुक्त निदेशक तरुण कुशवाह ने सोमवार को पूरे आगरा परिक्षेत्र के लिए आयकर विभाग की टीमों का गठन कर दिया। हर जिले में उप निदेशक जांच के साथ तीन आयकर अधिकारियों को रखा गया है जो चुनाव में धनबल और अवैध लेन-देन को रोकने का काम करेंगे। आगरा क्षेत्र के 14 जिलों में से केवल आगरा में चार आयकर अधिकारी और सहायक आयुक्त भी टीम में शामिल किए गए हैं।
आगरा- उप निदेशक जांच राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सहायक आयुक्त डा. एसके अरेला, आयकर अधिकारी आनंद कुमार, विजय कुमार लालवानी, वरुण सरकार, उमेश चंद्र कश्यप को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मथुरा- उप निदेशक जांच राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आयकर अधिकारी महेश चंद्र शर्मा, बांके बिहारी शर्मा, राजीव शर्मा टीम में रखे गए हैं
फिरोजाबाद- उपनिदेशक जांच नरेश चंद्रा के नेतृत्व में आयकर अधिकारी रवींद्र कुमार, डीके चतुर्वेदी, राकेश बाबू टीम के सदस्य होंगे।
मैनपुरी- उप निदेशक जांच युवराज मलिक के नेतृत्व में आयकर अधिकारी ब्रजेश कुमार केसरवानी, दिनेश कुमार और छतर सिंह पाल टीम में हैं।
एटा- उप निदेशक जांच युवराज मलिक के नेतृत्व में आयकर अधिकारी रामजी लाल मीना, युगपाल श्रीवास्तव और वकील अहमद सदस्य होंगे।
झांसी- उप निदेशक जांच एके भाटिया के नेतृत्व में टीम में आयकर अधिकारी राहुल दीक्षित, सुनील द्विवेदी, मनोज पांडे शामिल किए गए हैं।
इटावा- उपनिदेशक जांच नरेश चंद्रा के नेतृत्व में आयकर अधिकारी अरविंद कटियार, वीके धवन और अजय कुमार दुबे टीम के सदस्य होंगे।
अलीगढ़- उपनिदेशक जांच राधेश्याम की अगुवाई वाली टीम में आयकर अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह, अश्विनी कुमार और अवधेश राघव रखे गए हैं।
हाथरस- उपनिदेशक जांच राधेश्याम के नेतृत्व में गिर्राज प्रसाद शर्मा, अतुल चतुर्वेदी, विभरव सत्यार्थी आयकर अधिकारी रखे गए हैं।
कासगंज- उपनिदेशक जांच युवराज मलिक के नेतृत्व में आयकर अधिकारी सोहन लाल, राम दास और एके श्रीवास्तव टीम में रखे गए हैं।
कन्नौज- उपनिदेशक जांच योगेन्द्र मिश्रा की टीम में आयकर अधिकारी प्रकाश अवस्थी, आशीष सक्सेना, सर्वेश कुमार गुप्ता शामिल किए गए हैं।