फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Income Tax Raid:  आगरा की इन दो बड़ी कंपनियों पर आयकर की कार्रवाई, दिल्ली से आईं टीमें जांच में जुटीं

Tue, 06 Jan 2026 01:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में आयकर विभाग की दिल्ली से आईं टीमों ने दो बड़ी कंपनियों पर कार्रवाई की। इसके साथ ही एक बड़ी फर्म पर भी कार्रवाई की सूचना मिल रही है। 
विज्ञापन
आयकर विभाग की टीम की गाड़ियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग ने मंगलवार को आगरा व अलीगढ़ की कई प्रमुख कंपनियों के 30 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। दोपहर करीब दो बजे शुरू हुई सर्च देर रात तक जारी रही। छापे में कंपनियों के ठिकानों से नकदी व निवेश संबंधी जानकारियां विभाग के हाथ लगी हैं। जांच अधिकारी दस्तावेजों को खंगालने में जुटे हैं।

 

विज्ञापन

मेडिकल उपकरण बनाने वाली अलीगढ़ की कंपनी हिक्स थर्मामीटर्स के अलावा आगरा में रोमसंस ग्रुप पर मंगलवार सुबह ही आयकर की टीमें पहुंच गईं। अलीगढ़ में आईटीआई रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में सी-26 भूखंड पर हिक्स थर्मामीटर लिमिटेड और आगरा के नुनिहाई स्थित रोमसंस ग्रुप के ठिकानों व अशोका मोटर्स ग्रुप पर भी टीमों ने सर्च शुरू किया। टीमों ने फैक्टरी के खातों, स्टॉक रजिस्टर और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की जांच की।

सूत्रों के अनुसार हिक्स और रोमसंस में करोड़ों रुपये की कर चोरी की प्रारंभिक जांच में इन कंपनियों के निदेशकों का आगरा के अशोका मोटर्स ग्रुप में भी निदेशक होने की जानकारी के चलते उसे भी सर्च लिस्ट में शामिल किया गया। मंगलवार को टीमों ने अशोका ऑटो सेल्स के कई शोरूमों, एक निजी अस्पताल व अन्य ठिकानों पर सर्च किया। दिल्ली से आई विशेष टीम ने सर्च के दौरान सभी ठिकानों पर मौजूद लोगों के मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त करा लिए। आयकर विभाग के स्थानीय अधिकारियों ने विभागीय जांच की जानकारी की तो पुष्टि की लेकिन स्थानीय टीमों के जुड़ाव से इनकार किया। वहीं, दिल्ली से आए आयकर निरीक्षक ने बताया कि पूरी टीम दिल्ली से आई है। अभी कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन

चीन से सामान मंगवाकर उपकरणों का निर्माण
विभाग के सूत्रों के मुताबिक कंपनियां चीन से मेडिकल उपकरण का सामान मंगाकर स्थानीय स्तर पर निर्माण करती हैं। इसमें थर्मामीटर, ब्लड प्रेशर नापने की मशीन के अलावा कई अन्य तरह के उपकरण शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि हिक्स थर्मामीटर्स ने दिल्ली के भागीरथ पैलेस में करीब छह महीनों में एक ही फर्म के नाम पर 80 करोड़ रुपये से अधिक की बिलिंग की। छह महीने में बहुत बड़ी रकम की बिलिंग के बाद कंपनी के खाते दिल्ली आयकर विभाग के रडार पर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें