फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: तपन ग्रुप के सात ठिकानों पर आयकर ने मारा छापा, 45 अधिकारियों ने की जांच

Mon, 17 Oct 2022 11:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के तपन ग्रुप के दयालबाग स्थित कार्यालय और रुनकता में फैक्टरी समेत सात ठिकानों पर सोमवार सुबह इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा। एक साथ टीमें पहुंचीं, जिसके बाद जांच की गई। 
विज्ञापन
तपन ग्रुप पर आयकर का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में तपन ग्रुप पर आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने सोमवार सुबह आठ बजे सात ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। दयालबाग, रुनकता समेत कंपनी के सात ठिकानों पर 45 आयकर अधिकारियों ने कार्रवाई की। आगरा के साथ एटा, मैनपुरी, इटावा, फिरोजाबाद, दिल्ली, नोएडा और कानपुर के आयकर अधिकारी इस छापे में शामिल किए गए।
विज्ञापन


आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग के संयुक्त आयुक्त डॉ. अमरजोत के निर्देशन में तपन ग्रुप पर सोमवार को देर रात तक कार्रवाई जारी रही। सातों ठिकानों पर अधिकारियों ने प्रकाशन, मीडिया और एग्रो कंपनी समेत प्रतिष्ठानों की आमदनी और खर्च का हिसाब जांचा। 

दयालबाग स्थित घर और ऑफिस में पुलिस की मदद से कर्मचारियों को बाहर गेट पर ही रोक दिया गया। इकाई परिसर में रखे हिसाब के कागजात, कंप्यूटर, लैपटॉप और हार्ड डिस्क टीम ने अपने कब्जे में ले लिए हैं। कच्चे माल की खरीद, बिक्री आदि का ब्योरा देखा जा रहा है। दिल्ली रोड स्थित ग्रुप के एक अन्य उत्पादन परिसर में यही प्रक्रिया अपनाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल 1100 करोड़ रुपये जमा

आयकर विभाग को इस साल में अब तक 1100 करोड़ रुपये का टैक्स मिला है। बीते साल इसी अवधि में आयकर विभाग केपास 661.5 करोड़ रुपये जमा हो सकेथे। आगरा में प्रधान आयकर आयुक्त प्रथम का चार्ज संभालने के बाद आईआरएस एस अली नय्यर नजमी ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि आयकर रिटर्न जहां 2,78,118 रिटर्न जमा हुए थे। इस बार यह संख्या बढ़कर 3,59,230 के स्तर पर पहुंच गई है। कुल वृद्धि 81,112 की रही है। कुल करदाताओं की संख्या 13,18,113 से बढ़कर 13,92,258 पहुंच गई है। कुल वृद्धि 74,145 की दर्ज हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें