फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra IT Raid: तेल कारोबारियों पर इनकम टैक्स की रेड, 40 से ज्यादा घर, प्रतिष्ठानों और गोदामों पर कार्रवाई

Wed, 01 Nov 2023 08:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

सरसों के तेल की चार कंपनियों पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। कोलकाता और आगरा के 40 से ज्यादा घर, प्रतिष्ठानों और गोदामों पर कार्रवाई की गई। सुबह सात बजे एक साथ शुरू हुई इस कार्रवाई में 300 से ज्यादा आयकर अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Agra IT Raid - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में दिवाली से ऐन पहले आयकर विभाग ने शहर की चार तेल कंपनियों पर छापे मारकर बड़ा धमाका कर दिया। शहर की पुरानी सरसों तेल कंपनियों में शुमार बीपी ऑयल मिल, शारदा ऑयल कंपनी, एसके इंडस्ट्रीज और हरिशंकर एंड कंपनी पर विभाग के 300 से ज्यादा अधिकारियों ने सुबह सात बजे एक साथ कार्रवाई शुरू की। आगरा में चार कंपनियों के 40 से ज्यादा ठिकानों के साथ कोलकाता में भी कंपनियों से जुड़े परिसरों पर कार्रवाई की। पश्चिम बंगाल, बिहार, असम आदि राज्यों में इन कंपनियों के तेल की खपत ज्यादा है।

विज्ञापन


सराफा कारोबारी अजय अवागढ़ के बाद शहर के चार तेल कारोबारियों पर मंगलवार की सुबह आयकर विभाग की इंवेस्टिगेशन विंग ने छापा मारा। आगरा के साथ कोलकाता में भी इन कंपनियों के गोदाम और ऑफिस पर आयकर विभाग की कार्रवाई एक साथ शुरू की गई। आगरा के साथ पड़ोसी जिलों के आयकर अधिकारी इस कार्रवाई में विशेष रूप से बुलाए गए हैं। चारों कंपनियों के संचालकों के घर और ऑफिस में आयकर अधिकारियों ने कागजात और कंप्यूटर लैपटॉप अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आयकर विभाग को इन कंपनियों द्वारा बोगस कंपनियों के जरिए व्यापार करने और स्टॉक रजिस्टर में गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थीं।

विजय नगर, नुनिहाई, माईथान में कार्रवाई
शारदा ऑयल कंपनी के तीनों संचालकों का निवास विजय नगर कालोनी में हैं। एसके इंडस्ट्रीज के नाम से संचालित कंपनी के सचिन गुप्ता, अजय गुप्ता और दीपक गुप्ता की तेल मिल नुनिहाई में हैं। सबसे पुरानी तेल मिलों में शुमार बीपी ऑयल मिल के माईथान और नुनिहाई स्थित प्रतिष्ठानों पर भी आयकर की टीम पहुंची। इनके ऑफिस में मौजूद कंप्यूटर, कच्चे बिलों, स्टॉक रजिस्टर, लैपटॉप के डेटा की जांच की जा रही है।
विज्ञापन




सलोनी ऑयल मिल छापे से जुड़े हैं तार
सरसों के तेल की चारों कंपनियों में टैक्स चोरी का वही ट्रेंड आयकर अधिकारियों को मिला है जो सलोनी ऑयल मिल पर चार साल पहले की गई कार्रवाई में सामने आया था। आयकर अधिकारियों के मुताबिक चारों तेल कंपनियों ने बोगस खरीद और खर्चे दिखाए हैं। कई ऐसी कंपनियों के नाम दिखाए गए हैं, जिनके पते नहीं मिल रहे। कच्चे बिलों का रिकाॅर्ड से मिलान किया जा रहा है। संपत्तियों की खरीद के कागजात भी मिले हैं। जमीनों की खरीद फरोख्त के कई कागजात भी टीमों को मिल रहे हैं। सलोनी ऑयल मिल से इन कंपनियों का बड़ा लेनदेन है।
विज्ञापन


गरीब किसानों से दिखाई थी 45 करोड़ की खरीद
चार साल पहले फरवरी 2019 में आयकर विभाग की कानपुर से आई इंवेस्टिगेशन विंग ने सलोनी ऑयल मिल पर छापा मारा था, जिसमें ऐसे चौंकाने वाले तथ्य सामने आए थे कि आयकर अधिकारी भी हैरत में पड़ गए थे। जो लोग सरसों की बिक्री का काम ही नहीं करते, उनसे सरसों की खरीद दिखाई गई। गरीब किसानों के नाम पर बैंक खातों को खोलकर उनमें 45 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन पाए गए थे। सरसों की जो खरीद दिखाई गई, वह ट्रक उन ई-वे बिलों को लेकर रूट से निकले ही नहीं थे। ऐसा ही पैटर्न सरसों के तेल की इन कंपनियों का शुरुआती जांच में नजर आया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें