फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर टीमों ने खंगाले दस्तावेज, दूसरे दिन भी स्टील फैक्ट्री में अधिकारियों ने की कार्रवाई

Wed, 16 Jan 2019 08:12 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा के कोसीकलां में जेबीए ग्रुप से जुड़ी स्टील फैक्ट्री पर बुधवार को भी आयकर विभाग की छापामार कार्रवाई जारी रही। कुछ अन्य टीमें भी फैक्ट्री पहुंचकर जांच में जुट गईं। हालांकि आयकर विभाग के अधिकारी इस मामले में कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुए। 
विज्ञापन


फैक्ट्री के गेट पर ताला लगाकर पुलिस टीम बाहर तैनात रही। टीम की कार्रवाई देर शाम तक जारी थी। नंदगांव रोड औद्योगिक क्षेत्र में जेबीए स्टील एंड मेटल प्राइवेट लिमिटेड में मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे अचानक आयकर विभाग के दिल्ली, हरियाणा के अधिकारी फैक्ट्री पर पहुंचे। 

उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ कर मालिकों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मालिकों को फैक्ट्री आने के लिए कहकर पूरी टीम फैक्ट्री के अंदर चली गई। गेट पर पुलिस के दरोगा, सिपाहियों को तैनात कर दिया गया। फैक्ट्री को बंद कराकर ड्यूटी पर पहुंचे मजदूरों को बाहर ही रोक दिया गया। 
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि बुधवार को कार्रवाई लगातार जारी रही। दिल्ली, फरीदाबाद के कुछ और टीमें फैक्ट्री पहुंचीं, जहां उन्होंने बारीकी से दस्तावेजों का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में उत्पादन के बारे में जांच कर रही है कि कहीं उत्पादन तो कम दर्शाकर कर चोरी नहीं की जा रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें