फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान के लिए बुलावा आया, नाचते-नाचते स्टेज पर पहुंचे, फिर हुआ कुछ ऐसा हैरान रह गए लोग

Mon, 02 Apr 2018 02:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विष्णु चंद्र दूधनाथ पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मौत कहां, किस रूप में पीछा कर रही है, कुछ कहा नहीं जा सकता। शनिवार रात को एक होटल में ईवेंट कंपनी के वार्षिकोत्सव में ऐसा ही कुछ देखने को मिला। कंपनी में अच्छे प्रदर्शन की खातिर सम्मान के लिए बुलावा आने पर खुशी से झूमते हुए स्टेज पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी विष्णु चंद्र दूधनाथ पांडेय नाचते-नाचते अचानक गिर पड़े।

विज्ञापन


यह देख अब तक तालियां बजा रहे लोग अवाक रह गए। अफरातफरी में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। माना जा रहा है कि गिरते ही स्टेज पर उनकी मौत हो गई थी। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें दिल की बीमारी रही होगी। अचानक दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई।

बांद्रा, मुंबई निवासी पांडेय ट्रेवल क्लीनिक इवेंट कंपनी में कार्यरत थे। शनिवार को होटल मेरिएट में कंपनी का वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा था। इसमें कर्मचारियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जा रहा था। विष्णु चंद्र को गोल्ड मेडल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण शॉक लगना बताया गया

विष्णु चंद्र दूधनाथ पांडेय
मंच पर आने के लिए नाम पुकारे जाने के बाद विष्णु चंद्र खुशी से नाचने लगे। नाचते-नाचते मंच की ओर बढ़े। लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। स्टेज पर भी विष्णु नाचते रहे। अचानक गिर पड़े।

यह देखकर लोग दौड़ पड़े। उन्हें अस्पताल लेकर गए। डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर थाना ताजगंज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण शॉक लगना बताया गया है। रविवार शाम को उनका बेटा विवेक दो रिश्तेदारों के साथ आया। वह शव को मुंबई लेकर रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें