शमसाबाद में नगर पालिका मैं नवीन बिल्डिंग का लोकार्पण
शमसाबाद। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर पालिका परिषद शमसाबाद में राष्ट्रभक्ति सम्मान एवं संस्कृति कार्यक्रम का अनोखा संगम देखने को मिला। मुख्य अतिथि एमएलसी विजय शिवहरे की मौजूदगी में एक यादगार कार्यक्रम में पूर्व निकाय जनप्रतिनिधि एवं मंच पर उपस्थित अतिथियों का सम्मान किया गया। एमएलसी शिवहरे के प्रयास से नगर पालिका परिषद में नए कार्यालय का निर्माण किया गया है, जिसका लोकार्पण पूर्व डिप्टी चेयरमैन श्रीमती कंचन गुप्ता ने किया। अध्यक्ष ओमकरण अवनीश ने पटका पहनाकर शील्ड देकर पूर्व एवं वर्तमान निकाय जनप्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों और मंच पर उपस्थित अतिथियों का सम्मान किया।
इसके बाद राष्ट्रभक्ति और संस्कृति कार्यक्रम में अजय बीकानेरी के देश भक्ति के गीतों पर जनता ने खूब तालियां बजाई तथा झूमते नजर आए। अध्यक्ष ओमकरण अवनीश बताया कि पूर्व एवं वर्तमान निकाय जनप्रतिनिधियों के नाम पटिकाओं पर अंकित किए गए हैं। इस दौरान विधायक छोटेलाल वर्मा, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अवनीश कांत गुप्ता, समाजसेवी शैलू जादौन, सभासदों में राहिल खान, मुकेश गिरी, नरेंद्र माहौर, देवेंद्र चक, अंसार पहलवान, अशोक, महेश कुशवाहा, डॉक्टर सत्येंद्र नायक, जितेंद्र जसावत, नरेंद्र कुमार झा आदि मौजूद रहे।