फतेहाबाद। तहसील सभागार फतेहाबाद में सोमवार को पूर्ति निरीक्षक अमरनाथ मौर्या की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदारों को सौगात देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने सरकारी सस्ते गल्ले दुकानदारों के कमीशन में यह 35 रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी है। अभी तक उन्हें 90 रुपये प्रति क्विंटल का कमीशन मिलता था। अब बढ़े हुए दर से 125 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा। इसमें 10 रुपये केंद्र सरकार तथा 25 रुपये राज्य सरकार वहन करेगी। इस दौरान तहसील सभागार में फतेहाबाद के सभी राशन विक्रेता उपस्थित थे।