फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास है सरकार का मुख्य एजेंडा : लक्ष्मीनारायण

विज्ञापन
मथुरा। छाता क्षेत्र के गांवों के विकास कार्यो का लोकार्पण-शिलान्यास करते हुए कैबिनेट मंत्री चौ. ? - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण ने कहा कि गांव-गांव तक विकास सरकार का मुख्य एजेंडा है। विकास योजनाओं को समय से पूरा कराया जाएगा। इसके लिए धन की कमी बाधक नहीं बनेगी।
विज्ञापन

छाता क्षेत्र के गांवों के विकास के लिए ढाई करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलायांस करने के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। विकास की अनेकों योजनाओं से नागरिकों को लाभ मिल रहा है। जिस प्रकार से ग्रामीण क्षेत्रों में भी सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, वह भविष्य में एक मील का पत्थर साबित होगा। जिला पंचायत सदस्य नरदेव चौधरी ने सरकार की विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया।
चौधरी ने छाता देहात, दौताना, नगरिया दस विसा, खानपुर, ऐंच फालैन, रूपनगर, सुजावली, खायरा, कराहरी, जाव, लाडपुर, एलवाडा, धमसींगा, साखी, अलवाई आदि गांवों में सड़क, पानी, खड़ंजा के लिए करीब 2.5 करोड़ रुपये की 29 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इससे पूर्व बीडीओ पूर्णिमा ने मंत्री का स्वागत करते हुए विकास कार्यों का ब्योरा दिया। कैबिनेट मंत्री ने गांव रीठौरा में पंचायत भवन का लोकार्पण किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख महेन्द्र सिंह, मनोज फौजदार, राजवीर सिंह, प्रकाश आर्य, हरीशचंद, भीम सिंह, कमल सिंह, धर्मवीर, पूरन, राजेश, हसन, एसडीएम हनुमान प्रसाद, सीओ जितेन्द्र कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें