फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शादीशुदा महिला को बहाने से होटल ले गया युवक, सुबह छोड़कर भाग गया; दुष्कर्म का आरोप

Wed, 04 Feb 2026 11:23 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

महिला ने बताया कि वह किसी काम से घर से निकली थी। रास्ते में आरोपी और उसके चार दोस्त मिल गए। बातों में फंसाकर उन्हें बोदला क्षेत्र के एक होटल में ले गए। उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
woman crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की एक महिला ने पिज्जा की स्टॉल चलाने वाले युवक पर होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। यह भी कहा है कि आरोपी उन्हें दोस्तों के साथ बहाने से ले गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


एत्माद्दौला क्षेत्र में महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती है। महिला का आरोप है कि फतेहपुर सीकरी निवासी युवक क्षेत्र में पिज्जा की स्टॉल लगाता है। सामान खरीदने के दौरान उससे बातचीत होने लगी थी। मंगलवार रात 8:30 बजे वह घर से निजी काम से निकली थी। रास्ते में आरोपी और उसके चार दोस्त मिल गए। बातों में फंसाकर उन्हें बोदला क्षेत्र के एक होटल में ले गए।

आरोप है कि वहां आरोपी युवक ने दुष्कर्म किया। सुबह होटल के बाहर छोड़कर सभी भाग गए। महिला ने परिजन को फोन कर जानकारी दी। इसके बाद परिजन के साथ थाना एत्माद्दौला पहुंचकर शिकायत की है। थाना प्रभारी का कहना है कि महिला अपने परिचित पर आरोप लगा रही है। मौके पर जाकर जांच की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। महिला का मेडिकल भी कराया जा रहा है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


भाई ने लगाया सुनवाई नहीं होने का आरोप
पीड़िता के भाई ने बताया कि वह बहन के साथ दोपहर तीन बजे थाने पहुंचे थे। आरोप है कि पुलिस बार-बार बहन से ही बयान ले रही थी। उस पर मर्जी से जाने की बोलकर दबाव बना रही थी। देर रात तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें