कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में शाम के समय कादरगंज स्थित गंगा में रविवार को एक वृद्ध का शव उतराता मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को गंगा से बरामद कर लिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस शिनाख्त का शिनाख्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रही है।
कादरगंज स्थित गंगा घाट से एक किमी दूर नेथरा गांव के पास नदी में दोपहर ढाई बजे के करीब एक वृद्ध का शव उतराता दिखा। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। किसी ने फोन कर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो ग्रामीणों से शव के बाबत जानकारी की। इसके बाद शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
मृत वृद्ध की उम्र 60 वर्ष के करीब थी, चेहरे पर दाढ़ी, हाथ पर चार बंध लगे थे। शव मिलने की सूचना पर कादरगंज गंगा घाट के साधू भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण कयास लगा रहे थे कि शव संभवत: कहीं से बहकर आया है। सिकंदरपुर वैश्य कोतवाली प्रभारी ब्रजपाल सिंह ने बताया कि गंगा में एक अज्ञात का शव मिला है। सोशल मीडिया पर उसका फोटो पोस्ट कर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।