फतेहाबाद। कस्बे के गढ़ तिराहे के पास वाहन का इंतजार कर रहे दंपती को बोलेरो सवार लोगों ने गाड़ी में बैठा लिया। रास्ते में पुलिस चेकिंग के नाम पर उनके पास रहे 20 हजार रुपये लिए। पीड़ित ने थाना फतेहाबाद में मुकदमा दर्ज कराया है।
इंस्पेक्टर फतेहाबाद आलोक कुमार सिंह ने बताया कि इरादतनगर के छेदपुरा निवासी कालीचरण बृहपतिवार को पत्नी व दो धेवती के साथ ग्राम भटा की पिपरी से शादी में शामिल होकर अपनी पुत्री के गांव मोहर दिल की ठार थाना निबोहरा जा रहे थे। गढ़ तिराहे पर बोलेरो सवार लोगों ने उन्हें अपनी गाड़ी पर बैठा लिया। रास्ते में पुलिस की चेकिंग बताकर उनकी जेब में रखे 20 हजार लिफाफा देकर उसमें रखाकर ले लिया। ग्राम झाल के पास उन्हें बहाने से उतार दिया और उन्हें दूसरा लिफाफा पकड़ा दिया। जिसमें कागज की कतरन भरी थी। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बदमाशों के बारे में पता किया जा रहा है। संवाद