कासगंज में शाहपुरमाफी के बहादुर नगर विद्यालय में निरीक्षण के दौरान बच्चों से पूछतीं नोडल अधिकार
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिले की नोडल अधिकारी एवं सचिव उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग धनलक्ष्मी के ने जिले में भ्रमण के दौरान प्राथमिक विद्यालय, जिला अस्पताल, निर्माणाधीन छात्रावास सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान वॉश बेसिन की टंकी को चेक किया तो टंकी पर पानी नहीं आ रहा था। जिस पर उन्हाेंने आपत्ति दर्ज कराई।
सोरोंजी ब्लॉक की ग्राम पंचायत शाहपुर माफी के प्राथमिक विद्यालय बहादुर नगर एवं आंगनबाड़ी केंद्र पर नोडल अधिकारी पहुंचीं। उन्होंने कक्षा में छात्र छात्राओं से किताब पढ़वाकर शैक्षिक गुणवत्ता चेक की। आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों के खेल का सामान और स्टॉक को देखी। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों की व्यवस्थाओं पर नजर रखने के निर्देश दिए। पॉलिटेक्निक के महिला छात्रावास का निरीक्षण करते हुए उन्होंने गुणवत्ता को परखा और कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ समय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद नोडल अधिकारी संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंची। जहां मरीजों से पूछताछ की। पर्चा फीस के बारे में पूछा। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की कमी के बारे में उन्हें बताया गया। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में शासन को रिपोर्ट देंगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेयजल टंकी के आस पास बेहतर सफाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सचिन, अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवध किशोर, उपजिलाधिकारी पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।