फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मैनपुरी में हाथरस के डाॅक्टर व उनके साथी को घर में बंधक बनाकर लूटा

Sun, 24 Aug 2025 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबहेड
विज्ञापन

शादी के लड़की देखने आए थे, रिश्ते की बहन ने आरोपियों संग मिलकर की वारदात
क्रासर
- आरोपियों ने 75 हजार नकद, 4 मोबाइल, गहने और कपड़े लूटे
- देर रात पुलिस को दी गई तहरीर, आरोपी फरार, तलाश शुरू


संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। हाथरस में तैनात डॉ. एके सिंह और उनके साथी ललित कौशिक को एक घर में बंधक बनाकर कुछ लोगों ने 75 हजार की नकदी, गहने और मोबाइल फोन लूट लिए। वारदात रविवार को शहर कोतवाली इलाके में आगरा रोड स्थित जीआईसी स्कूल के पास हुई।तलाकशुदा डिप्टी सीएमओ यहां शादी के लिए लड़की देखने आए थे। देर रात शहर कोतवाली पुलिस थाने में तहरीर दी गई। जिस घर में वारदात हुई, आरोपी वहां ताला लगाकर आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस तलाश में जुट गई है।
आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित आवास विकास कॉलोनी, सेक्टर 10 निवासी डॉ. एके सिंह ने बताया कि वह हाथरस के बाग्ला जिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता व डिप्टी सीएमओ के पद पर कार्यरत हैं। अपनी रिश्ते की बहन रूबी के कहने पर रविवार को वह लड़की देखने मैनपुरी आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूबी ने अपने पड़ोस की एक लड़की से उनकी शादी कराने की बात कही थी। अपने मित्र ललित कौशिक निवासी वसुंधरा कॉलोनी, हाथरस गेट के साथ जब वह रविवार दोपहर 3 बजे लड़की घर पहुंचे तो वहां उन्हें रूबी, एक अन्य महिला और पुरुष मिले। आरोपियों ने उन्हें और उनके दोस्त को बंधक बना लिया और 75 हजार रुपये की नकदी, 4 मोबाइल फोन, दो अंगूठी, एक ब्रेसलेट और लड़की को देने के लिए लाए गए कपड़े लूट लिए। आरोपियों ने शाम 7 बजे उन्हें मुक्त किया। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें