फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों की बर्बरता: विवाहिता के रस्सी से बांधे हाथ-पैर, लाठी-डंडों से पीटा; भाई ने बचाई जान

Sun, 16 Aug 2026 10:02 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

ससुरालियों ने विवाहिता से बर्बरता की हदें पार कर दीं। उसे घर में बंधक बनाकर लाठी-डंडों से पीटा। किसी तरह महिला ने अपने भाई से गुहार लगाई। पुलिस की मदद से भाई ने महिला को बचाया। मामले में पुलिस से शिकायत की गई है।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह में अवैध संबंध के विरोध पर पति ने पत्नी की पिटाई की। आरोप है कि ससुरालियों ने भी घर में बंधक बनाया। लाठी-डंडों से पिटाई की। जान से मारने की कोशिश की। उसने किसी तरह भाई को वीडियो भेजकर जान बचाने की गुहार लगाई। भाई पुलिस की मदद से उसे ससुराल से लेकर आया। मामले में पीड़िता ने डीसीपी पूर्वी जोन से शिकायत की है।
विज्ञापन


बाह की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका निकाह निबोहरा थाना क्षेत्र के युवक से 7 मार्च, 2024 को हुआ था। पति दिल्ली में नाैकरी करता है। वहां पर उसके संबंध एक युवती से हैं। कुछ दिन पहले इसका पता चला। इस पर झगड़ा होने लगा। 11 अप्रैल, 2025 को बेटे को जन्म दिया था। महिला का आरोप है कि ससुरालियों ने बेटे को कुछ दिन बाद ही मार दिया। जब इस बारे में विरोध किया तो पति तलाक की कहने लगा।

इससे पुलिस से शिकायत नहीं की। तब से घर में ही रह रही है। 9 अगस्त की शाम ससुरालियों ने फिर से तलाक का दबाव बनाया। मना करने पर बंधक बना लिया। हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। शरीर पर ठंडा पानी डाल दिया। लात-घूसों से पीटते रहे। उसने ससुरालियों से छिपकर मोबाइल से वीडियो बनाकर भाई को भेज दिया। भाई ने पुलिस के साथ आकर बचाया। पीड़िता ने डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल को प्रार्थनापत्र देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। बाह पुलिस ने निबोहरा थाना भेज दिया। डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि महिला की शिकायत मिली है। बाह पुलिस को जांच के आदेश किए हैं। मामले में साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें