फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बीएड में प्रवेश के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, कोचिंग संचालक पर मुकदमे के आदेश

Mon, 28 Mar 2022 07:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के एक युवक पर बीएड में प्रवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। आरोपी युवक कोचिंग संचालक है। एसएसपी ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सुभाष नगर अलबतिया निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रामकिशन केम ने एक कोचिंग संचालक पर उसकी दो बेटियों और एक दामाद को बीएड में प्रवेश के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में सोमवार को एसएसपी से शिकायत की। उन्होंने मुकदमे के आदेश किए हैं।

विज्ञापन


रामकिशन केम ने एसएसपी को बताया कि उनके पड़ोसी मोहल्ले लता कुंज में एक युवक अपनी कोचिंग चलाता था। वह वर्ष 2011 में उससे बेटे को कोचिंग कराने के संबंध में बात करने गए। तब उसने बताया कि वह मथुरा के एक कॉलेज से बीएड करा देता है। सिर्फ परीक्षा में जाना होगा। एक व्यक्ति के प्रवेश के लिए 1.50 लाख रुपये की मांग की।

दो बेटियों और दामाद के प्रवेश के लिए दी थी रकम 

इस पर वो तैयार हो गए। उन्होंने अपनी दो बेटियों और एक दामाद को बीएड कराने के लिए बात कर ली। इसके लिए सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र के साथ 4.50 लाख रुपये भी दे दिए। साल भर बाद भी उसने कोई जवाब नहीं दिया। परीक्षा भी संपन्न हो गईं। इस बारे में पूछने पर फर्जी अंक तालिका देने की कहने लगा। 

विज्ञापन

मगर, उसने इंकार कर दिया। रुपये वापस मांगने पर टालमटोल करता रहा। बाद में आरोपी मकान बेचकर सिकंदरा में रहने लगा। आवास विकास कॉलोनी में कोचिंग खोल ली। वह जब भी उससे बात करने जाते हैं तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर भगा देता। अब तक भटकने को मजबूर 

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है। बीएड में प्रवेश के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। इस पर मुकदमा दर्ज करके विवेचना के आदेश किए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें