फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दहेज में 10 लाख की मांग कर रहे ससुरालीजन

Fri, 24 May 2024 09:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मोहल्ला हरिदर्शन नगर निवासी एक महिला को ससुरालीजन 10 लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे हैं। तंग आकर महिला ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने ससुरालीजन के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के हरिदर्शन नगर निवासी अर्चना द्विवेदी ने बताया कि 15 दिसंबर 2023 को उसकी शादी अनुपम बाजपेई निवासी इंदिरा नगर, हिरन नगर उन्नाव के साथ हुई है। शादी के कुछ समय बाद ही पति अनुपम, जय कुमार बाजपेई, सरिता बाजपेई, धीरज, एकता, आकांक्षा और अर्पणा बाजपेई 10 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। अर्चना ने बताया कि वह पति के साथ कार्तिक नगर थाना माराथल्ली बैंगलोर कर्नाटक में रह रहीं थीं। पति के साथ वह भी एक सॉफ्टवेयर में जॉब कर रहीं थीं।
पास ही रहने वाले अन्य ससुरालीजन लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे थे। पति ने एटीएम, लैपटॉप आदि छीन लिया। एक बार पिता ने ससुरालीजन की मांग पर कुछ रुपये भी पति के खाते में भेजे लेकिन वह लोग संतुष्ट नहीं हुए। प्रताड़ना से परेशान होकर 17 मई को जॉब के बहाने वह ससुरालीजन के चंगुल से निकल कर घर आई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें