फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ससुराल के लोगों पर लगाया पति की हत्या का आरोप

Fri, 31 Oct 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना दन्नाहार के नगला राजा की रेशमा ने शुक्रवार को एसपी से शिकायत की है। आरोप लगाया है कि घरेलू बंटवारे के विवाद में पति दीपक की हत्या करके ससुराल के लोगों ने सबूत मिटाने के लिए शव जला दिया है। पुलिस पर भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप है। एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शिकायत में कहा है कि उसकी शादी दीपक के साथ तीन वर्ष पूर्व हुई थी। कुछ दिनों से घरेलू बंटवारे को लेकर ससुराल के लोग दंपती को प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप लगाया है कि 25 अक्तूबर को सुबह सात बजे दीपक को ससुराल के लोगों ने पीटा। दोपहर में 12 बजे ससुर, देवर, सास ने पति को खेत पर बुलाया। फंदे से लटकाकर हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
शिकायत में कहा है कि पति की हत्या की जानकारी पर मायके से आए पिता सहित अन्य लोगों को पीटकर घर से निकाल दिया। थाना घिरोर में शिकायत करने पर पुलिस ने घटना स्थल थाना करहल की सीमा में बताकर करहल थाने में भेज दिया। करहल थाने में भी उसकी सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने एसपी से जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। एसपी ने जांच कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें