फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएसईः इन जुड़वा भाईयों ने पाए नंबर भी 'जुड़वा'

Tue, 30 May 2017 04:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
गर्वित और दिव्यांशु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में इस बार आईसीएसई और आईएससी के परीक्षा परिणामों में कई संजोग देखने को मिले हैं। दोनों ही कक्षाओं में जहां छात्र-छात्राएं एक साथ टॉपर बने तो जुड़वा भाइयों ने एक सब्जेक्ट छोड़कर बाकी में नंबर भी एक समान पाए हैं। इनमें से एक भाई 10वीं का टॉपर बना तो दूसरा केवल चार नंबर से अपने भाई से पीछे रह गया। 
विज्ञापन


ये जुड़वा भाई हैं आगरा के सेंट कॉनरेड्स इंटर कालेज में पढ़ने वाले दिव्यांशु और गर्वित। दोनों ने इस दुनिया में एक सा‌थ कदम रखा। इसके बाद पढ़ाई भी एक साथ ही शुरू हुई। गर्वित अग्रवाल बताते हैं कि ‌वो और उनका भाई स्कूल के अलावा घर पर भी साथ-साथ ही पढ़ते हैं। दोनों का सपना भी एक ही है।
 
बता दें कि आईसीएसई की परीक्षा में सेंट कानरेड्स के छात्र दिव्यांशु अग्रवाल ने 500 में से 491 अंक प्राप्त किए हैं। उनका आगरा जिले में पहला स्‍थान है। वहीं उनके जुड़वा भाई गर्वित को 500 में से 487 अंक मिले हैं। खास बात यह है कि दोनों भाइयों ने अंग्रेजी को छोड़ सभी विषयों में समान अंक पाए हैं। 
विज्ञापन


अंग्रेजी में गर्वित को दिव्यांशु से चार अंक कम मिले हैं। इस कारण वह अपने भाई से थोड़ा पीछे रह गए। गर्वित ने बताया कि दोनों भाई इंजीनियर बनना चाहते हैं। 

इन जुड़वा भाईयों में अंतर बस इतना है कि दिव्यांशु को क्रिकेट देखना पसंद है तो गर्वित को क्रिकेट खेलना। दिव्यांशु क्रिकेटर क्रिस गेल के फैन हैं तो गर्वित सचिन तेंदुलकर के फैन हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें