फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंदौली में हादसे के बाद 10 घंटे जाम रहा हाईवे

Tue, 30 May 2017 12:59 AM IST
खंदौली में हादसे के बाद 10 घंटे जाम रहा हाईवे
विज्ञापन
खंदौली में हादसे के बाद 10 घंटे जाम रहा हाईवे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक समेत दो की मौत हो गई। खंदौली के बगलघूंसा में दो ट्रकों के टकराने के बाद एक पलट गया। इससे आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर लगभग 10 घंटे जाम लगा रहा। वहीं, पिनाहट और मलपुरा में दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

रविवार की रात दस चक्का ट्रक महाराष्ट्र से केला लोड कर रामपुर जा रहा था। खंदौली के ग्राम बगलघूंसा के समीप ट्रक ब्रेक फेल होने से सादाबाद की ओर से आ रहे आलू भरे ट्रक से टकरा गया। इससे केले भरा ट्रक हाईवे पर पलट गया। आलू भरे ट्रक की केबिन में चालक फंस गया। उसे ग्रामीणों ने ट्रक की चादर काटकर बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। हाईवे पर जाम की सूचना पर टोल प्लाजा के कर्मचारी क्रेन लेकर पहुंच गए। लेकिन उनकी क्रेन फेल हो गई। सूचना के घंटों बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दूसरी क्रेन लाने की बात कहकर चली गई। सुबह दस बजे बड़ी क्रेन मंगाकर ट्रक को हटवाया गया। रात 12 बजे हादसे के बाद सुबह दस बजे तक जाम लगा रहा। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इस दौरान मार्ग बदलकर वाहनों को निकाला गया।
पिनाहट में सोमवार सुबह करीब नौ बजे श्यामवीर (25) पुत्र पप्पू निवासी झोरियन पिनाहट बाइक से अरनौटा जा रहा था। रास्ते में सुंदर पुत्र नत्थीलाल और छोटू पुत्र किशनपाल निवासी रछेड़ थाना महुआ अम्बाह मध्यप्रदेश की बाइक से लड़उआपुरा के सिद्ध बाबा मन्दिर के पास उनकी टकरा गई। हादसे में तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से आगरा ले जाते समय रास्ते में श्यामवीर की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। परिवारीजनों ने बताया कि दुर्घटना थाना पिनाहट और थाना बसई अरेला की सीमा पर होने के कारण काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची। घायल घंटों वहीं पड़े रहे। यदि पुलिस सीमा विवाद में न उलझती और समय से उपचार कराया होता तो श्यामवीर की जान बच सकती थी।
विज्ञापन

वहीं, मलपुरा में न्यू दक्षिणी बाईपास पर डावली गांव के पास सोमवार तड़के पांच बजे टायर फटने से कार पलट गई। हादसे में बलिया निवासी चालक राजेश कुमार (45) की मौत हो गई। जबकि उसमें सवार चुन्नू, अजय सिंह, सत्यप्रकाश घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार मंडी दीप भोपाल से दिल्ली जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें