पुलिस हिरासत में प्रेमी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट आदित्य चतुर्वेदी की कोर्ट ने वैलेंटाइन डे पर प्रभुपार्क से पकड़े गए गैर समुदाय के बंगाल प्रांत निवासी युवक को जमानत नहीं दी। कोर्ट ने सुनवाई के बाद उसकी जमानत अर्जी को खारिज कर दिया।
फेसबुक पर हुई थी मुलाकात
पश्चिम बंगाल के मालीहर नाहित दक्षिण दीनाजपुर निवासी युवक इमरान की शहर के एक स्कूल में पढ़ने वाली इंटर की छात्रा से दो साल पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। वैलेंटाइन डे पर वह अपने प्यार का इजहार करने के लिए कासगंज आया। युवक ने छात्रा को प्रभुपार्क में मुलाकात के दौरान एक दुपट्टा उपहार में दिया। आरोप है कि युवक छात्रा के साथ छेड़खानी कर उसे बहलाने की कोशिश भी कर रहा था, तभी बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए।