फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनसे रहें सावधान: मदद लेने के बहाने रोकते थे राहगीरों को, फिर करते थे लूट; फिरोजाबाद में एक बदमाश गिरफ्तार

Fri, 24 Mar 2023 06:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के पास से 21 हजार रुपये बरामद किए हैं, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। आरोपी ने बताया कि मदद लेने के बहाने वे  राहगीरों को रोक लेते थे, उसके बाद वारदात को अंजाम देते थे।
 
विज्ञापन
criminals - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के कठफोरी में आंखों में मिर्च डालकर 65 हजार रुपये लूटने वाले बदमाश को नगला खंगर पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस दौरान पकड़े गए बदमाश का साथी मौके से भाग गया। पकड़े बदमाश से पुलिस ने लूटे गए 65 हजार रुपये में से 21 हजार रुपये बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेज दिया।

ये है मामला 

नगला खंगर थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह पुलिस बल के साथ गढ़सान अंडर पास के पास चेकिंग कर रहे थे, तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो बदमाश बाइक से आ रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी मौके से भाग जाने में सफल हो गया। पकड़े गए बदमाश को पुलिस थाने लेकर आई। उसने अपना नाम अमित कुमार बताया। जो सिरसागंज थाना क्षेत्र की गिहार कॉलोनी का रहने वाला है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ऐ मोहब्बत! तेरे अंजाम पे रोना आया: प्रेमी को जहर देने के बाद बोली- इससे भी कुछ न हो तो फांसी लगा लेना; गुडबाय
विज्ञापन

 

इस तरह की थी वारदात 

आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी नंदू गिहार के साथ नौ जनवरी को तौफिक कबाड़ी वाले के पास खड़ा था, तभी उनके सामने एक व्यक्ति रुपये गिन रहा था। इसके बाद उसको लूटने की योजना बनाई और उसका पीछा शुरू कर दिया। खटुआमई के पास पेट्रोल मांगने की बात कहकर बाइक सवार को रोका और उसकी आंख में मिर्च डालकर 65 हजार रुपये लूट लिए और मौके से भाग गए। 

साथी की तलाश है जारी 

थानाध्यक्ष नगला खंगर महेश कुमार ने बताया कि बदमाशों ने चंद्रभान के साथ लूट की थी। 65 हजार में से 21 हजार चार सौ रुपये बरामद किए हैं। बदमाश के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। उसके साथी नंदू गिहार निवासी गिहार कॉलोनी सिरसागंज की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें