आगरा। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने बुधवार को आगरा मंडल के अमृत स्टेशन होडल, कोसीकलां, आगरा छावनी-पलवल खंड, भरतपुर-आगरा कैंट रेल खंड और आगरा कैंट-धौलपुर रेल खंड का विंडो-ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दाैरान स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। इसके साथ ही यात्रियों को बेहतर सुविधा के साथ स्टेशनों की साफ-सफाई के निर्देश दिए।
सुबह आठ बजे महाप्रबंधक डीआरएम गगन गोयल के साथ सुबह आठ बजे आगरा कैंट से पलवल सेक्शन का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। उन्होंने रेल पथ एवं उसके पास के सिग्नल, ओएचई, प्लेटफॉर्म का निरीक्षण किया। कोसीकलां स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म और प्रवेश द्वार का निरीक्षण किया। स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों और भविष्य की सुविधाओं पर उपस्थित अधिकारियों से गहन चर्चा की।
महाप्रबंधक ने होडल स्टेशन पहुंचकर रेलवे स्टेशन का सघन निरीक्षण किया। होडल स्टेशन का कार्य पूर्ण होने पर प्रवेश द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया, जलपान गृह, शौचालय, टिकट काउंटर, आदि को देखा। स्टेशन की साफ़-सफाई को और बेहतर करने के निर्देश दिए। मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल, सचिव महाप्रबंधक अखिल शुक्ल, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक समन्वय कुलदीप मीना, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी राज मोहन, जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव मौजूद रहीं।