फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक की हत्या मामले में मिले अहम सुराग, खुलासे के करीब पुलिस

Sun, 24 Jul 2022 06:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक अमीर सिंह की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। माना जा रहा है कि हत्यारा कोई करीबी ही है। पुलिस जल्द इस हत्याकांड का खुलासा कर सकती है। 
 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में घिरोर के गांव बादशाहपुर निवासी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक अमीर सिंह को संभवत अपनों से ही धोखा मिला। दन्नाहार पुलिस को सीसीटीवी से हत्याकांड में अहम सुराग हाथ लगे हैं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


ग्राहक सेवा केंद्र संचालक गांव बादशाहपुर निवासी अमीर सिंह बृहस्पतिवार की शाम घर से बैंक जाने की बात कह कर निकला। इसके बाद नहीं लौटा था। देर रात उसका शव दन्नाहार क्षेत्र में नहर किनारे पड़ा मिला था। उसकी चाकू से हत्या की गई थी। पत्नी की ओर से अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

पुलिस इस मामले में किसी परिचित के शामिल होने की आशंका शुरू से ही व्यक्त कर रही थी। पारिवारिक विवाद को लेकर भी पुलिस जांच कर रही थी। अब दन्नाहार पुलिस के हाथ सीसीटीवी से अहम सुराग हाथ लगे। हत्या से पहले आरोपी अमीर के साथ ही घटनास्थल पर मौजूद थे। पुलिस जल्द हत्याकांड का खुलासा करेगी।

जांच में सामने आए अहम तथ्य

घटनास्थल पर पुलिस ने कार का भी बारीकी से निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। जिस तरह से अमीर की हत्या की गई, उसे देख कर लगता है कि किसी की मृतक से गहरी रंजिश रही होगी तभी तो सीने में चाकू से कई दफा वार किए गए। 

फोरेंसिक टीम ने लिए नमूने

हत्या जिस स्थान पर की गई वहां फोरेंसिक टीम के एक्सपर्ट ने पहुंचकर जांच की। मौके से कुछ नमूने भी लिए गए। खोजी कुत्ता भी घटनास्थल पर सुरागकशी करता नजर आया। पुलिस ने नहर के आसपास काफी देर तक घटना से जुड़े सुराग आदि की तलाश की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें