बेवर/करहल। मोटा रोड के ग्राम शीलवंत के आंबेडकर पार्क में शनिवार को आपरेशन जागृति फेस 04 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। एसएसआई सुखबीर सिंह ने बताया कि साइबर ठगी होने पर 1930 नंबर पर तत्काल शिकायत दर्ज कराएं। अनजान नंबरों से आने वाले फोन से बचने का प्रयास करें। असामाजिक और अप्रिय घटनाओं की शिकायत यूपी 112 पर फोन कर करें। जमीन से जुड़े मामलों को सहमति से सुलझाने का प्रयास करें। कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल माधुरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामबाबू सगर ने भी जागरूक किया।
वहीं करहल में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास ने छात्राओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, साइबर अपराध, यौन शोषण, बाल विवाह और अन्य मुद्दों पर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशे से परिवार का विनाश हो जाता है। प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह, समाजसेवी नितिन चतुर्वेदी ने बालिकाओं को उनके अधिकारों व पुलिस हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। चेयरमैन अब्दुल नईम, महिला उपनिरीक्षक पूनम चौधरी, समाजसेविका अलका समेत विद्यालय के स्टाफ सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।