फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा माैसम: बूंदाबांदी ने बढ़ाई उमस, अब आसमान से बरपेगा कहर; आईएमडी ने दिया बड़ा अपडेट

Sun, 23 Aug 2026 06:01 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में पिछले कई दिनों से जारी बारिश का सिलसिला अब थमता नजर आ रहा है। शनिवार को दिन में हुई बूंदाबांदी ने गर्मी से राहत देने के बजाय उमस और बढ़ा दी। इससे लोग दिनभर पसीने से तर-बतर रहे।
विज्ञापन
agra weather - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में मानसून के मौसम में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। शहर में हो रही हल्की बूंदाबांदी से तापमान गिरने के बजाय उमस और बढ़ गई है, जिससे लोग पसीने से तर-बतर हो रहे हैं। शनिवार को भी जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई, लेकिन इससे राहत मिलने के बजाए चिपचिपी गर्मी और बढ़ गई। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गई। मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान जताया है कि सोमवार से बादल छाने का दौर थमेगा और मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। धूप खिलने के साथ ही तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को एक बार फिर तीखी धूप और भारी उमस की दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें