फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जमीन के साैदे में बेचा ईमान

Tue, 22 Sep 2026 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना एकता क्षेत्र में एक व्यक्ति ने 1.40 करोड़ में जमीन का सौदा कर 96.11 लाख रुपये ले लिए। बाद में उसकी नीयत बदल गई। उसने साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी करते हुए प्लॉटिंग कर जमीन अन्य लोगों को बेच दी। पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुआखेड़ा निवासी उदयवीर सिंह ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देते हुए गढ़ी नवसिया निवासी केशव सिंह, अजयपाल, कोमल सिंह और महेशचंद्र को आरोपी बनाया। कहा कि 7 अक्तूबर 2015 को केशव सिंह ने 0.7690 हेक्टेयर जमीन 1.40 करोड़ रुपये में बेचने का नोटरीकृत इकरारनामा उनके और महेशचंद्र के नाम किया गया था।
इसके बाद 0.6453 हेक्टेयर यानी करीब दो बीघा 16 बिस्वा जमीन की देखरेख, बिक्री और कानूनी कार्रवाई के लिए मुख्तारनामा उपनिबंधक कार्यालय, सदर तहसील में कराया गया था। आरोप है कि 11 अप्रैल 2016 से 20 दिसंबर 2018 के बीच अलग-अलग तारीखों में केशव सिंह ने उदयवीर से कुल 96.11 लाख रुपये नकद लिए। उसकी रसीदें भी आरोपी ने दी थीं।
विज्ञापन

इसके बाद केशव सिंह ने महेशचंद्र व अपने दो अन्य साथियाें कोमल व अजयपाल के साथ मिलकर 15 नवंबर 2018 से 24 जनवरी 2025 के बीच जमीन के कई प्लॉट काटकर अलग-अलग लोगों को बेच दिए। उनसे कुल 1.02 करोड़ रुपये ले लिए।



पुलिस से शिकायत पर नहीं हुई सुनवाई
शिकायतकर्ता को जब उसके नाम अनुबंध की गई जमीन बेचने की जानकारी मिली तो विरोध जताया। साथ ही अपने 96.11 लाख रुपये वापस मांगे। तब आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने 26 नवंबर 2025 को अधिवक्ता के माध्यम से कानूनी नोटिस भेजा। बाद में 26 मार्च 2026 को थाना एकता और पुलिस आयुक्त कार्यालय में भी शिकायत की लेकिन सुनवाई न होने पर कोर्ट में प्रार्थनापत्र दाखिल किया।
विज्ञापन



न्यायालय के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - यतेंद्र नागर, एसीपी, ताज सुरक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें