फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अंडे वाले ने दो दोस्तों को हॉकी-डंडों से पीटा

Tue, 22 Sep 2026 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सेवला में अंडे के भुगतान पर हुए विवाद में दो दोस्तों को हॉकी-डंडों से पीटा गया। उन्हें बेहोशी की हालत में इलाज के लिए भेजा गया। मलपुरा के रघुवीर सिंह ने सदर बाजार थाने में सनी फास्ट फूड के संचालक सनी और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

रघुवीर ने बताया कि 17 सितंबर की रात करीब 11 बजे वह मित्र महेश चंद के साथ सेवला सराय में अंडे की ठेल पर रुके थे। भुगतान के दौरान अधिक रुपये मांगने का विरोध करने पर ठेल संचालक सनी ने गालीगलौज कर साथियों को बुला लिया। आरोप है कि तीनों ने मिलकर दोनों दोस्तों को हॉकी और डंडों से पीटा, जिससे वे बेहोश हो गए। होश आने पर उनके मोबाइल गायब थे और आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। महेश अभी अस्पताल में भर्ती है। एसीपी सदर अमीषा ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें