फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: आईएमए ने समाप्त की हड़ताल, शुरू हईं स्वास्थ्य सेवाएं; पुलिस के चिकित्सक से अभद्रता करने पर थे आक्रोशित

Sat, 01 Feb 2025 07:46 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पुलिस और आईएमए के बीच वार्ता हुई। इसके बाद आईएमए की ओर से हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया गया। इससे स्वास्थ्य सेवाएं बहाल हो गईं हैं।
विज्ञापन
बैठक में माैजूद चिकित्सक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में डॉक्टर से अभद्रता के मामले में आईएमए पदाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। इसमें आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की मांग की गई। इसके बाद चिकित्सकों ने शनिवार शाम करीब पांच बजे हड़ताल समाप्त कर दी।
विज्ञापन


शाम को सभी चिकित्सीय सेवाएं बहाल हो गई हैं। आईएमए सचिव डॉक्टर रजनीश मिश्रा ने कहा कि अभद्रता के लिए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है, जिससे चिकित्सक संतुष्ट है। भविष्य में दोबारा ऐसी हरकत न किए जाने की भी पुलिस ने बात कही है। इसके चलते शाम को हड़ताल खत्म कर चिकित्सकीय सेवाएं बहाल कर दी हैं।

ये था मामला
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के सदस्य डॉ. अविनाश सिंह ने बताया था कि वह बृहस्पतिवार सुबह घर से अस्पताल जा रहे थे। कारगिल तिराहे पर एक कार से टक्कर हो गई। कार चालक गालीगलौज करने लगा। कार में महिला सवार थीं। वह वीडियो बना रहीं थीं। मेरी कार का पीछा भी किया। सिकंदरा चौराहा पर पुलिस ने कार रोककर मुझे थप्पड़ मारा और हवालात में अपराधियों की तरह बंद कर दिया। इससे आक्रोशित आईएमए ने हड़ताल का एलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें