फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला पुलिस ने पकड़ी अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री, एक अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। थाना पुलिस ने मंगलवार को गांव अनवारा के पास पहाड़ी व जंगल की खाइयों के बीच बीहड़ से अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री को पकड़ा। मौके से पुलिस को बने, अधबने भारी मात्रा में तमंचों के साथ ही शस्त्र बनाने के उपकरण, कारतूस बरामद किए हैं। इसके साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी मुकेश मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अनवारा के पास पहाड़ी व जंगल की खाइयों के बीच बीहड़ में छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से रियाज मोहम्मद उर्फ पप्पू पिस्टल निवासी मोहल्ला हबीवगंज पार का नगला, थाना रामगढ, फिरोजाबाद मूल निवासी बारी का चौक कस्बा व थाना जलेसर, जिला एटा को गिरफ्तार किया है।
मौके से अन्य अभियुक्त मोहम्मद मुकीम पुत्र मुजीबुर रहमान फरार हो गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही गिरफ्तार रियाज मोहम्मद को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। एसपी सिटी मुकेश मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त रियाज पर थाना टूंडला, सिरसागंज में पूर्व में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, कांस्टेबल राजेन्द्र सिह, बबलू कुमार, कुलदीप सिंह, वंदना यादव, अर्जुन सिह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

असलाह बनाने की फैक्ट्री से ये हुए बरामद
टूंडला। अभियुक्त के कब्जे से एक रायफल 315 बोर के साथ 10 तमंचे, चार कारतूस 315 बोर, चार खोखा, लोहे के कटे हुए 11 नाल, एक भट्टी (फैन), एक बसूला, हथौड़ा, पैचकस, ड्रिल मशीन, रेती लोहे की, छैनी, ग्रांडर, आरी, लोहे की पाइप, पैंट, पेंच, कोयला, लोहे का गाटर आदि अवैध शस्त्र बनाने का सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें